36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

दुर्ग (स्टील सिटी) में देर रात तक शराब परोसने वाले पब पर पुलिस कार्रवाई

Must read

आबकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए पब में हाई प्रोफाइल लोगों को शराब परोसे जाने का मामला

भिलाई/दुर्ग/छत्तीसगढ़:_22/09/2025

स्टील सिटी में देर रात तक खुले रहने वाले क्लब और रेस्टोरेंट पर पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात भिलाई के सूर्या मॉल स्थित लिस्ट्रोमीनियापब में पुलिस ने दबिश दी।
सूत्रों के अनुसार,

नेहरू नगर के सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमिनिया क्लब में देर रात तक पार्टी का आयोजन करने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद एएसपी सुखनंदन राठौर और स्मृति नगर चौकी पुलिस क्लब में पहुंचे।

सूचना के आधार पर पुलिस पब पहुंची जहां निर्धारित समय सीमा के बाद भी शराब परोसी जा रही थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो वहां मौजूद युवक-युवतियों में अफरा-तफरी मच गई।

कई लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, जबकि कुछ भीतर ही पुलिस कार्रवाई का इंतजार करते रहे।
बताया जा रहा है कि पब में आधी रात 12 बजे के बाद भी शराब परोसी जा रही थी, जो आबकारी नियमों का उल्लंघन है।

इस दौरान पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए और पब संचालक से पूछताछ की। अधिकारियों ने साफ किया कि शहर में किसी भी पब या रेस्टोरेंट को तय समय के बाद शराब परोसने की अनुमति नहीं है।

पुलिस का कहना है कि देर रात तक चलने वाले इस तरह के पब और क्लबों की वजह से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वाले पब-रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article