34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

नशे के खिलाफ “ऑपरेशन विश्वास” की बड़ी कामयाबी ट्रक ड्राइवर 480 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार

Must read

दुर्ग/छत्तीसगढ़/ 24 सितंबर 2025

नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलगांव थाना की टीम ने ट्रक ड्राइवर को प्रतिबंधित 480 नशीली टेबलेट के साथ पकड़ लिया। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कठोर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना बनी सुराग
मामला तब सामने आया जब पुलिस को खबर मिली कि रसमड़ा स्थित भदौरिया पेट्रोल पंप के पास नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलगांव टीम ने मौके पर घेराबंदी की और रायपुर निवासी ट्रक ड्राइवर कुलविंदर सिंह को पकड़ा।

बरामद हुई भारी खेप
तलाशी के दौरान आरोपी से अल्प्राजोलम टेबलेट (Leeford Health Care Ltd.) की 360 नग और Alpj 0.5 टैबलेट की 120 नग, कुल मिलाकर 480 टेबलेट जब्त की गईं। साथ ही आरोपी का मोबाइल और ट्रेलर वाहन भी जब्त किया गया।

आंध्रप्रदेश से लाई गई दवाएँ
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ड्राइवर हाल ही में आंध्रप्रदेश गया था, जहां से उसने यह नशीली खेप खरीदी थी। योजना यह थी कि इन्हें छत्तीसगढ़ लाकर स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से खपाया जाए। पुलिस का मानना है कि इन दवाओं को खासकर युवाओं और लत के शिकार लोगों तक पहुँचाकर आरोपी अवैध कमाई कर रहा था।

पुलिस की सख्ती और आगे की जांच
आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस सप्लाई चेन में और कौन-कौन जुड़े हुए हैं और नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

🛑 पुलिस टीम की सराहना
इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी प्रकाश कांत और उनकी टीम – सउनि चंद्रशेखर सोनी, राजकुमार देशमुख, प्रधान आरक्षक मानसिंह गायकवाड, आरक्षक सुरज पांडे, हेमेंद्र कुर्रे, डोमन साहू, हरिशचंद सिन्हा और संजय की भूमिका अहम रही। जिला पुलिस कप्तान ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article