रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार मेडिकल स्टोर सील करने की प्रक्रिया शुरू।
रायपुर/छत्तीसगढ़ _08 जनवरी 2026
रायपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध सप्लाय में लिप्त एक संगठित मेडिकल सप्लाय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में कुल 17,808 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (अल्प्राजोलम एवं स्पासमों) के साथ 04 मेडिकल स्टोर संचालक और 01 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक टाटा सफारी वाहन (CG 04 Q 0513) एवं 05 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 10/26, धारा 21(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में चल रहे इस अभियान के तहत इंटेलिजेंस-ड्रिवन और माइक्रो-लेवल सर्विलांस अपनाया गया। 05 जनवरी 2026 को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को सूचना मिली कि कुशालपुर स्थित रत्ना मेडिकल स्टोर में बिना वैध दस्तावेज के नशीली टेबलेट बेची जा रही है। टेस्ट पर्चेस के बाद पुलिस ने मौके पर रेड कर संचालक कान्हा कृष्ण कश्यप उर्फ सूरज को पकड़ा।
पूछताछ में सप्लाय चेन का खुलासा होने पर आनंद शर्मा (एम.आर.) सहित तीन मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार किए गए। जांच में नशीली दवाओं की कोरियर व बस के जरिए अंतर्राज्यीय सप्लाय सामने आई है। पुलिस संबंधित कोरियर/बस संचालकों पर कार्रवाई, चारों मेडिकल स्टोर सील व लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया में है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी


