₹1.12 लाख की ज़ब्ती, जमानत पर रिहा कबीरधाम पुलिस की सुपर एक्शन
कबीरधाम, 15 अगस्त 2025।Janchoupal 36
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले के थाना रेंगाखार पुलिस ने जंगल के बीच चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देकर आठ जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹54,700 नक़द, आठ मोबाइल फोन और ताश की गड्डी सहित कुल ₹1.12 लाख का सामान ज़ब्त किया।
कार्रवाई का नेतृत्व
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी SI तरन दास दाहरिया के नेतृत्व में सउनि रोहित साहू, सउनि संजीव तिवारी (साइबर टीम), सउनि दिलीप सोनकर (DRG बल) और उनकी संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन आठ आरोपियों को पकड़ा है, उनमें शामिल हैं:
संजय अग्रवाल (34), रेंगाखार, जिला कबीरधाम चन्द्रदीप पाण्डोलत (40), दमोह, जिला बालाघाट (म.प्र.)उमेश अग्रवाल (41), रेंगाखार, जिला कबीरधाम,परसराम साहू, लोहारीडीह, जिला कबीरधाम
तेजलाल बढ़ई (36), दमोह, जिला बालाघाट (म.प्र.)चुलेश यादव (30), साल्हेसवारा, जिला केसीजी,कौशिक सरकार (40), साल्हेसवारा, जिला केसीजी,मनीष सिंह कल्चूपरी (42), मानेगांव, जिला बालाघाट (म.प्र.)
ज़ब्ती विवरण:_पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹54,700 नक़द और आठ मोबाइल फोन (क़ीमत ₹58,000) बरामद किए।
इस प्रकार ज़ब्ती की कुल राशि ₹1,12,700 रही।
कानूनी कार्रवाई:_गवाहों की मौजूदगी में जब्ती की कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। चूंकि अपराध जमानतीय था, सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया।
थाना रेंगाखार में आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक का बयान:_एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा —
“स्वतंत्रता दिवस की शाम को भी कुछ लोग जुए के फड़ पर किस्मत आजमा रहे थे। हमारी टीम ने समय रहते दबिश देकर इन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। नक़द राशि और मोबाइल सहित कुल ₹1.12 लाख की ज़ब्ती की गई है। इस तरह की सामाजिक बुराई के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”


