24.2 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

जमीन विवाद में उलझा हुआ, बेरला पुलिस ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार

Must read

Janchoupal36
बेमेतरा, 22 अगस्त 2025।

थाना बेरला क्षेत्र के ग्राम बोरिया में जमीन विवाद को लेकर हुई घटना में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थीया कुमारी बाई पाल (60 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 05 बोरिया ने थाना बेरला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अगस्त को उसकी बेटी निर्मला बाई पाल पर आरोपियों ने मिलकर हमला किया। तुकेराम यदु ने लोहे के धारदार टंगिया से निर्मला के सिर और चेहरे पर वार किया। इस दौरान आरोपियों ने कुमारी बाई और उसके नाती के साथ भी मारपीट की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह व पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर कार्रवाई की। फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गई।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतका का परिवार पिछले 15–16 वर्षों से तुकेराम यदु के परिवार के साथ जमीन विवाद में उलझा हुआ था। हाल ही में तहसील कार्यालय बेरला ने जमीन का कब्जा कुमारी बाई पाल को सौंपा था और तुकेराम के अवैध मकान को प्रशासन ने तोड़ दिया था। इसी रंजिश में यह हमला किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
तुकेराम यदु (28 वर्ष)
भुनेश्वरी यदु (23 वर्ष)
सरिता यदु (24 वर्ष)
मोंगरा बाई यदु (55 वर्ष)
पुन्नी बाई यदु (70 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम बोरिया, थाना बेरला निवासी हैं। पुलिस ने इन्हें 22 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से इन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम का योगदान
इस कार्यवाही में एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, दिनानाथ यादव, आरक्षक रामेश्वर पटेल, खुशाल बोरकर, सुरेंद्र जांगड़े, धनसाय मिरे, तुकाराम निषाद एवं महिला आरक्षक मालती साहू सहित पूरी थाना टीम की भूमिका सराहनीय रही।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article