34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बेमेतरा में दिवाली की रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Must read

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ 21/10/2025

236 जुआरी पकड़े गए
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दिवाली की रात एक बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारते हुए 236 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस क्षेत्र में हुई जो राज्य के एक मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि टेंट लगाकर कई फड़ चल रहे थे, जिनमें हजारों की रकम का दांव लगाया जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर हुआ जुआ फड़ का भंडाफोड़
एसडीओपी कौशल्या साहू के नेतृत्व में सोमवार शाम पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि मुंगेली–नवागढ़ रोड पर विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। मौके पर पुलिस ने 22 अलग-अलग फड़ों पर दबिश दी और वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को रंगे हाथ पकड़ा।

नकद और सामान जब्त, जुआड़ियों में मचा हड़कंप
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 51 हजार रुपए और जुआरियों के पास से एक लाख 43 हजार 548 रुपए नकद सहित ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की। कुल जब्ती की रकम एक लाख 94 हजार 988 रुपए तक पहुंची। इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध जुए के अड्डों पर हड़कंप मच गया है।
__2,_
जमीन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इसी बीच गत दिवस बेमेतरा के ग्राम रमपुरा से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी खंडसरा क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मोरध्वज चंद्राकर उर्फ मोरु की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी टीकम राम चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक से हुए विवाद और थप्पड़ मारने की घटना के बाद गुस्से में उसने यह कदम उठाया। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया है।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article