34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

गुम मोबाइल लौटे मालिकों के पास,पुलिस की बड़ी कामयाबी

Must read

CEIR पोर्टल से बेमेतरा पुलिस ने गुम मोबाइल लौटाए।मोबाइल मालिकों ने जताया पुलिस के प्रति आभार।

बेमेतरा, 01 सितंबर 2025।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन और थाना नवागढ़ पुलिस की तत्परता से गुम हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए। CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से चलाए गए अभियान में 10 मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.90 लाख रुपये है।मोबाइल वापसी कार्यक्रम के दौरान स्वामियों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष साफ झलक रहा था। लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की खुलकर सराहना की और आभार व्यक्त किया।

कैसे हुई कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) और एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में अभियान चलाया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की एवं डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में शिकायतों का विश्लेषण किया गया।
CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और गुम मोबाइल रिपोर्ट के आधार पर खोजबीन कर थाना नवागढ़ क्षेत्र से मोबाइल बरामद किए गए।

मोबाइल वापसी की प्रक्रिया
थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक अलील चंद और उनकी टीम ने सत्यापन उपरांत मोबाइल संबंधित प्रार्थियों को सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत नजदीकी थाना, साइबर सेल या CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर अवश्य दर्ज करें, ताकि शीघ्र बरामदगी संभव हो।

नागरिकों का आभार
मोबाइल मालिकों ने बताया कि उन्होंने अपने फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। ऐसे में पुलिस की पहल से मोबाइल लौटने पर वे बेहद खुश हैं।

टीम की सराहनीय भूमिका
अभियान में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी अलील चंद सहित सायबर सेल व थाना नवागढ़ की पूरी टीम – मोहित चेलक, लोकेश सिंह, अजय बंजारे, गोपाल ध्रुव, अशोक तिर्की, राज आडिल, ओंकार निर्मलकर, राजेंद्र साहू, राहुल दुबे, विजय लहरें, रवि चंद्रवंश, कैलाश पाटिल, विनोद सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article