34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बेमेतरा चौपाटी में चाकूबाजी: मोमोज खा रहे युवक के पेट में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Must read

इस घटना ने शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ _01/02/2026

बेमेतरा शहर का हृदय स्थल माने जाने वाला चौपाटी इलाका शुक्रवार को उस वक्त दहल उठा, जब एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पीजी कॉलेज से अपनी बहन के साथ लौट रहा 18 वर्षीय युवक चंद्रशेखर साहू (निवासी दाढ़ी) हमले का शिकार हो गया। घटना उस समय हुई जब भाई-बहन चौपाटी में नाश्ता करने रुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो युवकों ने पहले चंद्रशेखर को धक्का दिया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने चाकू निकालकर चंद्रशेखर के पेट पर प्राणघातक वार कर दिया।

पुलिस की फौरी कार्रवाई और गिरफ्तारी
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी बाबू उर्फ अभिषेक गुप्ता (18 वर्ष, निवासी कचहरी पारा) को धर दबोचा। पुलिस जांच में दूसरा आरोपी नाबालिग पाया गया है, जिसे संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

वारदात में इस्तेमाल चाकू मोटरसाइकल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल और खून से सना चाकू बरामद कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को मुख्य आरोपी अभिषेक गुप्ता को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल में दाखिला कराया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article