36.2 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

कानपुर गैंगरेप कांड: आरोपी दारोगा पर 50 हजार का इनाम घोषित, वायरल वीडियो से पुलिस लापरवाही उजागर

Must read

कानपुर, 12 जनवरी 2026

कानपुर के सचेंडी में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना में आरोपी दारोगा अमित मौर्य पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज होने के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर करने वाले वायरल वीडियो ने सनसनी फैला दी।

14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना के चार दिन बाद सोमवार को पीड़िता का बयान एडिशनल सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के समक्ष दर्ज कराया गया। बंद दरवाजों में करीब 30 मिनट चली इस सुनवाई के दौरान भावुक होकर रो पड़ी पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाते हुए जज ने कहा कि उसे पूरा इंसाफ मिलेगा।

सचेंडी गैंगरेप कांड में पुलिस लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। आरोपी दारोगा अमित मौर्य पीड़िता व भाई को भटकाते नजर आए, जबकि जेल गए शिवबरन ने भाई को धमकाया। आसपास पुलिसकर्मी चुप्पी साधे रहे।आरोपी अमित सरेंडर की कोशिश में हैं। पुलिस की चार टीमें खाली हाथ, ठिकाने पता होने पर भी कार्रवाई ठप। पीड़िता परिवार सुरक्षित, भाई बोले, “दारोगा की आजादी से बहन दहशत में।” पीड़िता बयान से केस मजबूत।

घटना के बाद पुलिस की लापरवाही के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर दो वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। इनमें आरोपी दारोगा अमित मौर्य के सामने पीड़िता और उसके भाई से पूछताछ होती दिख रही है, जबकि दारोगा चुपके से वीडियो बनवाता नजर आ रहा है। वीडियो में सहमी हुई किशोरी और उसके भाई को भटकाने का प्रयास साफ झलकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article