रायपुर, 19 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ वन विभाग रायगढ़ ने जिला प्रशासन के निर्देश पर खैर लकड़ी की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ किया। 16 फरवरी को मुखबिर सूचना पर रायगढ़ वन मंडलाधिकारी के नेतृत्व में उप वन_मंडलाधिकारी तन्मय कौशिक, परिक्षेत्राधिकारी संजय लकड़ा तथा उड़नदस्ता प्रभारी संदीप नामदेव की टीम सक्रिय हुई।
चंद्रपुर मार्ग पर घेराबंदी कर ट्रक (सीजी-06-2022) पकड़ा; चालक फरार होने के बाद गिरफ्तार। पूछताछ में मेलाराम सहित गिरोह ने सहसपुरी जंगल से कटाई, चांपा के अकलतरा भांटा गोदाम स्टोरेज तथा पंजाब-हरियाणा निर्यात कबूला। रात 1 बजे संयुक्त छापे में भारी खैर लकड़ी बरामद।
वन अधिनियम के तहत आरोपी विरुद्ध कार्रवाई शुरू। जनता से अपील: अवैध वन अपराध की सूचना +91-99263-21401 या 1800-233-2631 पर दें; गोपनीयता सुनिश्चित। हरित छत्तीसगढ़ के लिए अभियान जारी रहेंगे।


