जनचौपाल_36/चौपाल से चौपाटी तक
कवर्धा (कबीरधाम), 20 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के दलदली बॉक्साइट खदान क्षेत्र में नदी-नालों को निशाना बनाकर पिछले 15 दिनों से हजारों टन बॉक्साइट का अवैध उत्खनन हो रहा है। जेसीबी व पोकलेन मशीनों की मदद से दिन-रात खुदाई कर पत्थर निकाले जा रहे हैं, जिन्हें गिट्टी बनाकर ट्रकों से सप्लाई किया जा रहा। मध्य प्रदेश से 50-60 मजदूर बुलाए गए हैं।
इस अवैध कारोबार से शासन को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हैं। भारी मशीनों व मजदूरों की मौजूदगी के बावजूद कोई रोकटोक नहीं हो रही। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह खनन जनजातीय भूमि पर भी प्रभाव डाल रहा है।
खनिज विभाग के अधिकारी ने कहा, “मैं नया हूं, जांच के बाद कार्रवाई होगी।” प्रशासन ने हाल ही में कबीरधाम में अन्य अवैध खनन पर अर्थदंड लगाया है, लेकिन दलदली मामले में अब तक कोई कदम नहीं।


