नशे के अवैध कारोबार :ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ 7 आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल
रायपुर पुलिस विशेष अभियान के तहत हेरोइन और एमडीएमए के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 18.81 ग्राम ड्रग्स जब्त,आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई।
- रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में हेरोइन (चिट्टा) और एमडीएमए जैसे खतरनाक मादक पदार्थों के साथ कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तारकिया गया है।
- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18.81 ग्राम ड्रग्स बरामद की है। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- आमानाका क्षेत्र में 4 आरोपी गिरफ्तार
- पुलिस के अनुसार, आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध सुलभ शौचालय के पास ड्रग्स तस्करी की सूचना मिली थी।
- सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापा मारा। यहां से जसकरण सिंह, ऋषि साहू, विशाल बिसेन और भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 10.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। चारों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- कबीर नगर में 2 तस्कर दबोचे गए
- एक अन्य कार्रवाई में कबीर नगर थाना पुलिस ने वेदांत वाटिका, हीरापुर में दबिश दी। यहां से धर्मेंद्र सिंह उर्फ बिक्का और संतोष सिंह सिदार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 8.53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
- एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार
- वहीं, गोलबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, डीकेएस अस्पताल की पार्किंग के पीछे एक युवक संदिग्ध रूप से घूम रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.32 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई। आरोपी की पहचान चित्रांश पवार उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गोलबाजार थाने में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
- पुलिस का संदेश
- पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायपुर में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा। ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
- Advertisement -
- Advertisement -