थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही निजी आपसी घरेलू विवाद के चलते लोहे की धारदार छुरी से अपनी पत्नि की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।
बेमेतरा (छत्तीसगढ़):22/09/2025
थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम नांदल निवासी आरोपी राजू साहू (40 वर्ष) को पुलिस टीम ने अपनी पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी धनेश्वरी साहू की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
घटना का विवरण
दिनांक 21.09.2025 को प्रार्थिया श्रीमती फूल बाई साहू (58 वर्ष) निवासी नांदल ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दिनांक 21.09.2025 को सुबह अपने छोटे लड़का बलराम साहू के घर पर थी दोपहर करीबन 01 बजे मेरी नतनीन कुमारी मेरे छोटे लडका के घर आकर बताई कि पापा, मम्मी को हमारे घर के कमरे में मारपीट व झगडा कर रहे है जल्दी घर चलो कहने पर अपने नतनीन के साथ लड़का राजू साहू के घर आकर देखी तो उसका पुत्र राजू साहू अपनी पत्नी धनेश्वरी साहू से झगड़ा कर रहा था। झगड़े के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे की धारदार छुरी से पत्नी के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार होने का प्रयास किया।
घटना की सूचना पर थाना नवागढ़ पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए धारा 103(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक अलील चंद एवं उनकी टीम ने विवेचना की।
विवेचना में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि शराब सेवन को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था। इसी निजी विवाद के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार छुरी जब्त की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी
आरोपी राजू साहू पिता कन्हैया साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नांदल थाना नवागढ़, को गिरफ्तार कर आज दिनांक 22.09.2025 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय योगदान
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, अजय बंजारे, अशोक तिर्की, ओम प्रकाश मनहरे, आरक्षक राजेन्द्र साहू, ओंकार निर्मलकर, मेलाराम यादव, रविकांत चंद्रवंशी, कैलाश पाटिल, राज आडिल, सुरेश साहू, भुपेन्द्र चंद्रवंशी सहित थाना नवागढ़ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


