36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

नशे के सौदागरों से समाज कैसे बचेगा : चटाई बेचने के बहाने गांजा तस्करी का खुलासा

Must read

खबर 1
कोंडागांव। छत्तीसगढ़।25। 08। 2025
नशे का कारोबार लगातार नए-नए रूप बदलकर समाज में प्रवेश कर रहा है। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है।
आरोपी चटाई बेचने के बहाने गांजे की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस ने बांसकोट पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो बाइकों को रोका। जांच में चटाइयों के बीच 39 किलो गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। इसकी बाजार कीमत करीब 3.98 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले (उन्हेल थाना क्षेत्र) निवासी विक्रम बंजारा और सुरेश बंजारा (दोनों 23 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक, दो मोबाइल फोन, 2,262 रुपये नगद और चटाइयां जब्त कीं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5.11 लाख रुपये है।
दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई समाज को नशे की लत से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

खबर 2
बलौदा बाजार में नशीली दवाइयों का जाल : पश्चिम बंगाल से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

बलौदा बाजार।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बलौदा बाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पहले तीन स्थानीय आरोपियों को नशीली टैबलेट्स के साथ पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि इन दवाइयों की सप्लाई पश्चिम बंगाल से हो रही थी।

10 जुलाई को पुलिस ने सिमगा मेन रोड पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों को पकड़ा था। उनके पास से 3,900 नग नाइट्रोजन-10 टैबलेट, एक स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। जब्त नशीली गोलियों की कीमत लगभग 24,180 रुपये आंकी गई थी।

जांच के बाद पुलिस टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और हावड़ा (कोलकाता) में छापेमारी कर मुख्य सप्लायर शेख शहाबुद्दीन और बाबू भाई को गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि नशे का यह अवैध कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है, जिसे रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article