120 आरोपियों पर गिरी गाज 80 टीमें और 500 जवान मैदान में।छोटे पैडलर्स का नेटवर्क ध्वस्त।
पुलिस का सख्त संदेश : नशे के कारोबारियों को नहीं मिलेगी राहत
दुर्ग, 16 सितम्बर।janchoupal36
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान
एक युद्ध नशे के विरुद्ध’
के तहत पिछले 24 घंटों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान दुर्ग, बेमेतरा और बालोद जिलों में पुलिस की 80 से अधिक टीमों ने 250 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी और 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया।
26 किलो गांजा, शराब और नशीले पदार्थ जप्त
अभियान के दौरान पुलिस ने 26 किलो गांजा, 126 लीटर शराब और प्रतिबंधित टैबलेट सहित बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए। कार्रवाई का उद्देश्य नशे के नेटवर्क को तोड़ना और गली-मोहल्लों में सक्रिय छोटे पैडलर्स को समाप्त करना था।
तीन जिलों में कार्रवाई का ब्योरा
बालोद : 50 स्थानों पर दबिश, 31 आरोपी गिरफ्तार। इनमें 4 NDPS, 4 आबकारी एक्ट और 23 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में पकड़े गए।
बेमेतरा : 60 स्थानों पर दबिश, 39 आरोपी गिरफ्तार।
दुर्ग : 160 स्थानों पर दबिश, 120 आरोपी गिरफ्तार। इनमें 16 NDPS, 23 आबकारी और 89 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में कार्रवाई हुई।
500 से अधिक जवान उतरे अभियान में
अभियान में 500 से अधिक पुलिसकर्मी और 80 विशेष टीमें शामिल रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू और पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन में संयुक्त अभियान को अंजाम दिया गया।
समाज पर असर और पुलिस का संदेश
इस बड़े पैमाने की कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने संदेश दिया है कि समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


