29.5 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

गांजा तस्करी रायगढ़ पुलिस कार्रवाई: सरगुजा के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार,12 किलो मादक पदार्थ जब्त

Must read

आरोपियों ने पूछताछ में गांजा बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।

रायगढ़_28 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। तमनार थाना पुलिस ने घेराबंदी कर सरगुजा जिले के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
यह पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर अवैध गांजा लेकर हमीरपुर और धौराभांठा के रास्ते पत्थलगांव की ओर जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई।

घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
पुलिस ने बांधा पाली पंडरी डबरी तालाब के पास मुख्य सड़क पर रणनीतिक घेराबंदी की। कुछ ही समय बाद एक संदिग्ध नीले-काले रंग की बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोक लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
सुरेंद्र कुमार राजवाडे: निवासी रफेली, थाना दरिमा (जिला सरगुजा)। नरेश यादव: निवासी रतनपुर पाठी पारा, थाना सीतापुर (जिला सरगुजा)।

जब्त सामग्री और कार्रवाई
पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपियों के पास से प्लास्टिक की बोरी में पैकेट बनाकर रखा गया 12 किलो गांजा बरामद हुआ।
गांजे की अनुमानित कीमत: लगभग 70,000 रुपये।
कुल जब्त संपत्ति: 1,07,000 रुपये (गांजा और मोटरसाइकिल सहित)।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article