31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

महिला वकील ने क्लाइंट को पीटा, फैमिली कोर्ट परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल

Must read

बिलासपुर। फैमिली कोर्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला वकील और उसकी क्लाइंट के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना 10 जुलाई की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, वकील लीना अग्रहरि और उनकी क्लाइंट सुमन ठाकुर के बीच पहले से ही फीस और केस की सुनवाई को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में अचानक बहस तेज हो गई, और महिला वकील ने पहले सुमन ठाकुर की मां, जो हार्ट पेशेंट हैं, को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। इसके बाद वकील ने सुमन ठाकुर की बाल पकड़कर खींचा और उसके भाई का शर्ट पकड़कर धमकाने लगी।
वीडियो में वकील को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसे “किसी का डर नहीं है”। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन वे भी स्थिति को संभाल नहीं पाए।
दोनों पक्षों ने लगाए आरोप
सुमन ठाकुर ने महिला वकील पर आरोप लगाया कि फीस लेने के बावजूद वह केस की पैरवी से मुकर गईं, और जब इस बात का विरोध किया गया तो मारपीट पर उतर आईं। वहीं वकील लीना अग्रहरि ने सुमन के भाई पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।
हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, लेकिन इस घटना ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा और वकील-पक्षकार संबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रशासन की चुप्पी सवालों में
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक महिला वकील के खिलाफ कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। कोर्ट परिसर में हुई इस तरह की घटना ने न्याय व्यवस्था की गरिमा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।अब क्या करें बचाने वाले ही मारने लग जाए,!1

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article