34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

किसानों का खेत जाने का रास्ता बंद, बसंत अग्रवाल पर अवैध बाउंड्रीवाल निर्माण का आरोप

Must read

दीवार बनाकर रोका रास्ता, भाजपा का सरंक्षण/कांग्रेस ने चेताया—न्याय नहीं मिला तो होगा बड़ा आंदोलन
डिजिटल न्यूज जनचौपाल_36 | चौपाल से चौपाटी तक

रायपुर, 24 जनवरी 2026

जिले के धरसींवा तहसील अंतर्गत ग्राम गिरौद में किसानों के सामने गंभीर आजीविका संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रसूखदार और भू-माफिया बसंत अग्रवाल द्वारा किसानों की पैतृक कृषि भूमि तक पहुंचने वाले इकलौते रास्ते पर अवैध बाउंड्रीवाल खड़ी कर दी गई है। इस दीवार के कारण किसान अपने ही खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी पूरी तरह ठप हो गई है।

किसानों का कहना है कि रास्ता बंद होने से न तो ट्रैक्टर और कृषि यंत्र खेत तक जा पा रहे हैं और न ही खाद-बीज व सिंचाई की व्यवस्था हो पा रही है। कई किसानों की फसलें कटाई के इंतजार में खेतों में ही सूखने लगी हैं, जिससे महीनों की मेहनत और निवेश बर्बाद होने की कगार पर है। ग्रामीणों के अनुसार, इस अवैध निर्माण की शिकायतें कई बार प्रशासन से की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में भू-माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण आम किसानों की आवाज दबाई जा रही है।

भावेश बघेल ने स्पष्ट कहा कि यदि किसानों के साथ अन्याय जारी रहा, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। किसानों ने भी चेतावनी दी है कि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

कांग्रेस की मांगें:
अवैध बाउंड्रीवाल और निर्माण को तत्काल हटाया जाए।
किसानों के खेत तक आने-जाने का रास्ता तुरंत बहाल किया जाए।

दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा अध्यक्ष आशीष वर्मा, सी.के. वर्मा, पूर्व सरपंच गिरौद रवि लहरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article