34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

जिला बेमेतरा : थाना बेरला पुलिस टीम की कार्यवाही

Must read

मवेशी खुला छोड़ने की बात को लेकर हत्या की नीयत से प्राणघातक वार करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा/janchoupal36
दिनांक : 26.08.2025

घटना विवरण :
प्रार्थी जागेश्वर टंडन (उम्र 27 वर्ष, निवासी कुम्ही थाना बेरला) ने थाना बेरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.08.2025 की रात्रि लगभग 08 बजे वह अपने भाई संतोष टंडन एवं अन्य ग्रामीणों के साथ घर के सामने गौठान के पास बैठा था।

इसी दौरान गांव के घनश्याम उर्फ बल्लू साहू अपने पुत्र गोवर्धन साहू के साथ पक्की सड़क से गुजर रहा था। मवेशी खुला छोड़ने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। समझाइश के बाद दोनों अपने घर चले गए। कुछ समय पश्चात बल्लू साहू अपने तीनों पुत्र गोवर्धन, गोपाल एवं रवि के साथ वहां आया।

बल्लू साहू हाथ में लोहे का टंगिया लिए हुए था। आरोपियों ने जाति सूचक गालियां दीं, धक्का-मुक्की की तथा बल्लू साहू ने हत्या की नीयत से टंगिया से संतोष टंडन पर प्राणघातक हमला किया। गंभीर रूप से घायल संतोष को उपचार हेतु तत्काल शासकीय अस्पताल बेरला लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रिफर किया गया।

कानूनी कार्रवाई :
थाना बेरला में आरोपियों के विरुद्ध धारा 109, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3(1)(X), 3(2)(V) एसटी/एससी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तारी व जब्ती :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी बेरला निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई।
आरोपी घनश्याम उर्फ बल्लू साहू से घटना में प्रयुक्त टंगिया जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं :
घनश्याम उर्फ बल्लू साहू पिता सालिकराम साहू (55 वर्ष)
गोपाल साहू पिता घनश्याम उर्फ बल्लू साहू (31 वर्ष)
नीतेश उर्फ रवि साहू पिता घनश्याम उर्फ बल्लू साहू (25 वर्ष)
गोवर्धन साहू पिता घनश्याम उर्फ बल्लू साहू (34 वर्ष)
सभी निवासी – ग्राम कुम्ही, थाना बेरला, जिला बेमेतरा

चारों आरोपियों को दिनांक 25.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 26.08.2025 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

टीम का योगदान :
इस कार्रवाई में एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, प्रधान आरक्षक दिनानाथ यादव, गोविंद सिंह, आरक्षक रामेश्वर पटेल, खुशाल बोरकर, सुरेन्द्र जांगड़े, घनश्याम मिरे, टेकेन्द्र यादव, भावेश गोश्वामी सहित थाना बेरला पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article