36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में ‘योग गुरु’ के नाम पर गंदा धंधा, आश्रम से गांजा, सेक्स टॉय और नशीली दवाएं बरामद

Must read

janchoupal36

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि धर्म, योग और साधना की आड़ में कुछ लोग समाज को गुमराह कर रहे हैं। प्रशासन और जनता दोनों को ऐसे ढोंगी बाबाओं से सावधान रहना होगा, जो आस्था की आड़ में अश्लीलता और अपराध को बढ़ावा देते हैं।

डोंगरगढ़/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित पवित्र प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास एक आश्रम में चल रहे गंदे धंधे का खुलासा हुआ है। योग और ध्यान की आड़ में यह ढोंगी बाबा देश-विदेश से आने वाले लोगों को नशे और सेक्स जैसी आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल कर रहा था। पुलिस ने जब आश्रम पर छापेमारी की, तो वहां से करीब 2 किलो गांजा, सेक्स टॉय, वियाग्रा टेबलेट, नशीली गोलियां और इंजेक्शन समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं।
इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी बाबा तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (उम्र 45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को “गोवा वाला योग गुरु” बताता था और लंबे समय तक गोवा में रह चुका है। वहां उसने विदेशी सैलानियों को योग और मेडिटेशन के नाम पर लुभाकर एक खास नेटवर्क खड़ा किया था। आशंका जताई जा रही है कि उसने इसी नेटवर्क का उपयोग छत्तीसगढ़ में भी करना शुरू कर दिया था।
गोवा से डोंगरगढ़ तक फैला नेटवर्क
जानकारी के अनुसार, तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू ने डोंगरगढ़ लौटने के बाद प्रज्ञागिरी की पहाड़ी के पास एक फार्महाउसनुमा आश्रम बनाया, जहां वह “हेरिटेज योग सेंटर” खोलने की बात कहता था। वहां योग, ध्यान, साधना और आत्मबोध के नाम पर लोगों को आकर्षित किया जाता था, लेकिन असल में वहां नशे का कारोबार और संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।
पुलिस को पहले से था शक
पुलिस को इस आश्रम की गतिविधियों पर पहले से शक था। गुप्त सूचना के आधार पर डोंगरगढ़ पुलिस ने फार्महाउस में छापा मारा। तलाशी के दौरान दीवान से 1.993 किलो गांजा, सेक्स टॉय, इंजेक्शन, वियाग्रा जैसी दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। साथ ही फार्महाउस के एक कमरे में वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण और विदेश से मंगवाए गए संदिग्ध बॉक्स भी पाए गए, जिनकी जांच अब साइबर सेल कर रही है।
शांति शिविर में ‘शांत नहीं था कुछ’
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आश्रम में देर रात तक बाहरी युवकों और महिलाओं का आना-जाना लगा रहता था। कई स्थानीय युवाओं को ‘शांति शिविर’ के नाम पर गांजा देकर “ध्यान लगाने की ट्रेनिंग” दी जा रही थी। पुलिस को शक है कि वहां रेव पार्टी जैसा माहौल तैयार किया जा रहा था, और इसका विस्तार राज्य के अन्य हिस्सों में भी किया जा सकता था।
पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे
आरोपी बाबा से पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि उसने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें जानकर अधिकारी भी हैरान हैं। जांच अब आरोपी के पुराने नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और संभावित मानव तस्करी या अश्लील वीडियो बनाने की आशंका की दिशा में आगे बढ़ाई जा रही है।
प्रशासन सख्त, हो सकते हैं और खुलासे
फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। डोंगरगढ़ पुलिस, साइबर सेल और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस कथित ‘योग गुरु’ के नेटवर्क से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article