छत्तीसगढ़ / गरियाबंद | 21 नवंबर 2025
मीडिया सूत्र अनुसार छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (ACB) ने नगर पालिका में पदस्थ एक रिश्वतखोर इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसीबी टीम ने नगर पालिका इंजीनियर संजय मोटवानी को एक ठेकेदार से ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह राशि ठेकेदार के बिल पास करने के लिए मांगी गई कुल ₹1 लाख की रिश्वत का एक हिस्सा थी।इस गिरफ्तारी के बाद गरियाबंद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
नगर पालिका के इंजीनियर संजय मोटवानी ने ठेकेदार अजय गायकवाड़ से उसके निर्माण कार्य के बिल पास करने के एवज में ₹1,00,000 की रिश्वत मांगी थी।
रिश्वत न देने की मंशा से ठेकेदार अजय गायकवाड़ ने सीधे ACB में इंजीनियर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद ACB की टीम ने ट्रैप (जाल) बिछाने की योजना बनाई।
रंगे हाथ पकड़े गए तय प्लान के अनुसार, ठेकेदार अजय ने इंजीनियर को ₹30,000 (एडवांस) की राशि देने के लिए राजी किया। इंजीनियर मोटवानी ने ठेकेदार को पैसे लेकर साईं गार्डन के पास बुलाया। जब इंजीनियर अपनी कार की डिक्की में रिश्वत की यह राशि रख रहा था, तभी ACB टीम ने उसे धर दबोचा।
⚠️ कमीशन के बिना नहीं बनता था बिल!
स्थानीय मीडिया सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार इंजीनियर संजय मोटवानी पर आरोप है कि वह लंबे समय से बिना कमीशन लिए किसी भी ठेकेदार का बिल पास नहीं करता था, जिससे नगर पालिका के ठेकेदार काफी परेशान थे।


