बेमेतरा, 09 सितम्बर 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देश पर जिले में अपराध व अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने “सशक्त एप” की मदद से मोटर सायकल चोरी करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी से दो चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं।
मामला इस प्रकार है
दिनांक 14.08.2025 को प्रार्थी विजय शेखर वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी होंडा शाइन मोटर सायकल (सीजी 07 बीएफ 4532) अज्ञात चोर द्वारा अंग्रेजी शराब दुकान, बेमेतरा के पास से चोरी कर ली गई। इसी तरह 01.09.2025 को प्रार्थी चंद्रकुमार निषाद ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी हीरो एचएफ डीलक्स (सीजी 25 2619) खेत के पास से चोरी हो गई। दोनों ही प्रकरणों में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में धारा 303(3) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की एवं एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी
वाहन चेकिंग के दौरान “सशक्त एप” से संदिग्ध वाहन की जांच करने पर खरोरा निवासी साहिल खान (आयु 21 वर्ष) चोरी की मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने दोनों ही वारदातों को कबूल किया। उसकी निशानदेही पर कुल दो मोटर सायकल, अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये जब्त कर बरामद किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
योगदान देने वाले पुलिसकर्मी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, नरेन्द्र सिंह, मोहित चेलक, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, पिला राम साहू, विनोद सिंह, रेखन साहू, मोती जायसवाल, संतोस धीवर सहित थाना बेमेतरा व सायबर सेल की टीम का सराहनीय योगदान रहा।
बेमेतरा पुलिस की बड़ी सफलता: सशक्त एप से मोटर सायकल चोर गिरफ्तार, दो वाहन बरामद


