एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज: सिटी कोतवाली पुलिस ने जब्त किया 30 लाख का ट्रक और अवैध माल
बेमेतरा | 04 दिसम्बर 2025
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बेमेतरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम बैजी टोल प्लाज़ा के पास पलटी हुई ट्रक से 83 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 8.40 लाख रुपये है, जबकि ट्रक और उसमें लदा सरिया मिलाकर कुल जब्ती की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक दर्ज की गई है।
कैसे पकड़ी गई तस्करी?
3 दिसंबर को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर एक ट्रक (CG04 M 6804) खेत में पलटी मिली है, जिसमें सरिया भरा है और डाला में दो संदिग्ध पैकेट नजर आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहाँ ट्रक खाली था और चालक फरार था।जांच में पता चला कि सरिया के नीचे आसमानी रंग की फटी प्लास्टिक बोरी में पैक गांजा छुपाया गया था। पुलिस ने सरिया हटाकर जब तलाशी ली तो कुल 83.950 किलो गांजा निकल आया।
जप्त सामग्री
83 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा — कीमत लगभग ₹8,39,500
ट्रक CG04 M 6804 — कीमत करीब ₹30 लाख (क्षतिग्रस्त)
सरिया की खेप ,मादक पदार्थ छुपाने में प्रयुक्त 3 प्लास्टिक बोरी।
मामला दर्ज, चालक फरार
अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और तेज/लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग पाए जाने पर अज्ञात चालक के खिलाफ
धारा 20(ख) NDPS एक्ट व 281 BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। चालक की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों की भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू,एसडीओपी बेरला विनय कुमार
डीएसपी कौशिल्या साहू,डीएसपी राजेश कुमार झा के निर्देशन में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
टीम में सउनि जितेंद्र कश्यप, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक पुरुषोत्तम कुम्भकार, इंद्रजीत पांडेय, राहुल यादव, मनीष मिश्रा सहित अन्य स्टाफ शामिल थे।


