28.1 C
Raipur
Sunday, September 20, 2026

अवैध मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 6.10 लाख का माल जब्त, 01 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Must read

बेमेतरा -19 सितंबर 2026

जिला बेमेतरा के चौकी देवकर पुलिस ने गौवंश तस्करी के मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 नग मवेशियों सहित परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

जप्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 6 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को गौवंश सेवक पुनीत साहू को सूचना मिली कि बोलेरो पिकअप वाहन (CG 25 Q 8641) में अवैध रूप से मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर देवकर की ओर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर गौवंश सेवकों ने नवकेशा चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।

जांच के दौरान वाहन में बिना चारा-पानी की व्यवस्था के 01 भैंस और 02 पड़िया पाई गईं। वाहन चालक करण यदु (22 वर्ष, निवासी बांसा, बेरला) के पास पशु परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या रसीद नहीं थी।

पूछताछ के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक राजेश गोस्वामी (निवासी देवपुरा, जिला केसीजी) वहां पहुंचा, जिसने मवेशियों को अपना बताया। वैध कागजात मांगे जाने पर वह पुलिस कार्रवाई के डर से मौके पर मोटरसाइकिल छोड़कर जालबांधा रोड की ओर भाग निकला।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बेमेतरा पुलिस अधीक्षक (SP) त्रिलोक बंसल के निर्देशन, एएसपी डॉ. हरीश यादव व एसडीओपी बेरला श्रीमती रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने आरोपी चालक करण यदु के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5,80,000 रुपये कीमत का पिकअप वाहन और 30,000 रुपये मूल्य के 03 नग मवेशी जब्त किए हैं। पुलिस फरार आरोपी राजेश गोस्वामी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article