बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटने वाले दो आरोपी को बेमेतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेमेतरा/छत्तीसगढ़- 02/07/2026
घटना
बेमेतरा जिले के थाना खम्हरिया पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटकर फरार हुए मुख्य आरोपी और लूट का माल खरीदने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई करीब 3 तोला 20 मिलीग्राम सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार रुपये है, बरामद कर ली है।
रिपोर्ट
प्रार्थिया पार्वती लोधी, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम गडुवा ने 01 जुलाई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 जून की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर की बाड़ी में बोर चालू कर नहा रही थी। इसी दौरान गांव का भुलउ सेन उसके घर में घुस आया और पानी मांगने लगा। पानी देने के बाद आरोपी ने उसके मुंह पर कपड़ा फेंक दिया और सिर व पीठ पर मारपीट कर उसे गिरा दिया। कुछ देर के लिए अचेत होने पर आरोपी उसके गले से तीन तोले की सोने की चेन खींचकर भाग गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 309(6), 331(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया।
कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया उप निरीक्षक ओंकार साहू की टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी 19 वर्षीय आनंद सेन उर्फ भुलउ, निवासी गडुवा ने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि लूटी गई चेन को देवरबीजा निवासी धर्मेन्द्र निर्मलकर के पास 5,000 रुपये में गिरवी रख दिया था और उस रकम को दोस्तों के साथ खाने-पीने में खर्च कर दिया।
गिरफ्तार
लूट की संपत्ति खरीदने के आरोप में पुलिस ने धर्मेन्द्र निर्मलकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी देवरबीजा के खिलाफ धारा 317(2) BNS जोड़ी। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चेन बरामद की गई। दोनों को 01 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
प्रमुख भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी ओंकार साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक अशरफी खान, बलदेव निषाद, मुकेश चंद्रवंशी सहित थाना खम्हरिया स्टाफ की अहम भूमिका रही।
- Advertisement -
- Advertisement -