बेरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 पौवा अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार
06 अक्टूबर 2026
बेमेतरा, छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल और थाना बेरला की संयुक्त टीम ने कुसमी सोरला मोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ा। शराब और मोटरसाइकिल सहित 23,120 रुपये का माल जब्त।
पुलिस अधीक्षक (SP) त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीले पदार्थ, जुआ-सट्टा सहित आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 04 अक्टूबर 2026 को थाना बेरला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकल में पीले रंग की बोरी में अवैध शराब रखकर कुसमी सोरला मोड की ओर जा रहा है।
सूचना के आधार पर थाना बेरला पुलिस टीम ने सोरला मोड, ग्राम कुसमी चौक पर नाकाबंदी कर आरोपी राजेन्द्र देवांगन (35 वर्ष), पिता झगरू देवांगन, निवासी कुसमी, थाना बेरला, जिला बेमेतरा को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामान जब्त किया:
80 पौवा देशी मसाला/अंग्रेजी शराब (14,400 ml) — कीमती लगभग 8,120 रुपये,मोटरसाइकल क्रमांक CG 04 CS 4369 — कीमती लगभग 15,000 रुपये।कुल जुमला कीमती: लगभग 23,120 रुपये आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजली, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र मनहर, साइबर सेल से आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, थाना बेरला से आरक्षक तुकाराम निषाद, रामेश्वर पटेल सहित समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- Advertisement -
- Advertisement -