34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बेमेतरा में हंगामा खड़ा करने वाले लापरवाह चालक पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

Must read

वाहन चालक आया पुलिस के गिरफ्त में

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ _27/10/2025

रविवार रात जिले में एक युवक द्वारा तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से हुए भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी भीखम राम साहू (27), ग्राम बगौद, थाना चंदनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे वे छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर कसार पेट्रोल पंप के पास डिफेंडर वाहन (CG 25 P 9988) के चालक मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश (19) ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके वाहन (CG 07 CA 7581) को पीछे से टक्कर मारी।

हादसे में जीवन राम साहू (29), निवासी ग्राम बगौद, की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी घटना के बाद भी रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सका और सिंघौरी, कर्मा माता चौक, संदीपनी स्कूल व जय सुपर मार्केट के सामने कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मारी, जिससे कई लोग हताहत हुए।

थाना बेमेतरा पुलिस ने आरोपी मेहर सिंह सलूजा के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 105 बीएनएस, तथा 112/183 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी बालिग है और उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article