34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

कार से 3 करोड़ रुपये नकद बरामद, गुप्त चैंबर में छुपाकर ले जा रहे थे—पुलिस भी रह गई हैरान

Must read

बालोद, 14 नवम्बर 2025।

बालोद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 3 करोड़ रुपये नकद से भरी एक सफेद क्रेटा कार को जब्त किया है। पुलिस भी तब दंग रह गई जब कार की सीट के नीचे स्पेशल गुप्त चैंबर तैयार किया हुआ मिला, जिसमें 500 और 100 रुपये के नोटों के बंडल ठूंसकर रखे गए थे।

गुप्त चैंबर में छुपाकर ले जा रहे थे करोड़ों रुपये
पुलिस को सूचना मिलने पर रायपुर से धमतरी होकर नागपुर की ओर जा रही कार को घेराबंदी कर रोका गया। कार में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है—
पटेल अलपेश कुमार, जिला महेसाना, गुजरात
आशिक गाड़गे, नवी मुंबई निवासी
दोनों से पूछताछ जारी है।

रकम किसकी? पुलिस जांच में जुटी
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह 3 करोड़ रुपये आखिर किसके हैं, और कार सवार इन्हें किसके कहने पर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रहे थे। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से जांच रही है।

जब्त सामग्री :_महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार
₹3,00,00,000 नकद (500 व 100 के नोट)
पुलिस अब नकदी के स्रोत, उद्देश्य और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article