34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले— बस्तर हिंसा के ‘रेड कॉरिडोर’ से निकलकर विकास के ‘ग्रीन कॉरिडोर’ की ओर बढ़ रहा है

Must read

आज बस्तर परंपरा और आधुनिक विकास का संगम बनकर उभर रहा है, शिक्षा, खेल और नवाचार का नया केंद्र बनता क्षेत्र

जगदलपुर, छत्तीसगढ़/14/12/2025

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि कभी हिंसा और भय का प्रतीक रहा बस्तर अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, विश्वास और अवसरों के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। श्री शाह आज जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक–2025 के भव्य समापन समारोह में युवाओं से संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार भी वितरित किए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक–2025 में साढ़े तीन लाख से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी यह स्पष्ट संदेश देती है कि बस्तर के लोग नक्सलवाद को नकारकर विकास के मार्ग को अपना चुके हैं।
श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है कि बस्तर को भय और हिंसा से मुक्त कर शिक्षा, खेल, नवाचार और रोजगार का केंद्र बनाया जाए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बस्तर ओलंपिक से निकले युवा आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करेंगे। ये खिलाड़ी न केवल खेल के क्षेत्र में पहचान बनाएंगे, बल्कि बस्तर की सकारात्मक और प्रेरणादायक छवि को पूरे देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा, विकास और विश्वास—इन तीन स्तंभों पर खड़ा नया बस्तर, प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित बस्तर’ के विजन को साकार कर रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल, शिक्षा और नवाचार के माध्यम से बस्तर की नई पहचान गढ़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

समारोह में छग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राज्य सरकार के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article