34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन:_चालान के ऑनलाइन भुगतान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही करें उपयोग

Must read

फर्जी कॉल, संदेश या ऐप से सतर्क रहें – ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस थाने में शिकायत करें

रायपुर, 09 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें नकली चालान भेजकर नागरिकों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का भय दिखाया जा रहा है और फर्जी लिंक या एप्लिकेशन के माध्यम से उनकी व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खातों से धन की चोरी की जा रही है।

परिवहन विभाग ने नागरिकों से कड़ी सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-चालान की जानकारी केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट:
🌐 echallan.parivahan.gov.in
पर ही उपलब्ध होती है।

कोई भी ई-चालान देखने या भुगतान करने के लिए नागरिकों को इस वेबसाइट पर जाकर:
“Pay Online” विकल्प पर क्लिक करना,
चालान नंबर व कैप्चा कोड दर्ज करना,
पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को भरना होता है।

ध्यान रखें:
परिवहन या पुलिस विभाग केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही ई-चालान संबंधी जानकारी साझा करता है।
कोई भी APK फाइल, अनजान लिंक या अनचाहा कॉल/मैसेज पर क्लिक न करें।
किसी अनजान व्यक्ति को ऑनलाइन भुगतान न करें

🚨 यदि किसी व्यक्ति को किसी फर्जी कॉल, मैसेज या ऐप के माध्यम से ठगी का प्रयास किया जाता है, तो इसकी शिकायत तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दर्ज कराएं। इससे साइबर अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सकेगी।
परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक रहें और दूसरों को भी सतर्क करें, ताकि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सके।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article