31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

14 सितम्बर को होगी दुर्ग रेंज पुलिस बल आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा

Must read

एक पद के लिए 15 अभ्यर्थी होंगे लिखित परीक्षा में शामिल, सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर जारी”

दुर्ग, 12 अगस्त 2025 | JANCHOUPAL 36

दुर्ग रेंज जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती वर्ष 2023-24 की चयन प्रक्रिया अब लिखित परीक्षा के चरण में पहुंच गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जारी कर दी गई है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन भरना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियां:
पंजीयन एवं आवेदन प्रारंभ: 05 अगस्त 2025 (मंगलवार)
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5:00 बजे तक
परीक्षा की तिथि: 14 सितम्बर 2025 (रविवार)

पुलिस विभाग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय पर पंजीकरण पूरा करने और निर्धारित समयावधि में आवेदन जमा करने की अपील की है। विस्तृत जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट देखी जा सकती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article