34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

राज्योत्सव पर गूंजा आसमान: ‘सूर्यकिरण’ टीम ने दिखाया वायु सेना का शौर्य

Must read

रायपुर, 5 नवम्बर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायु सेना की “सूर्यकिरण” टीम ने रोमांचक एयर शो प्रस्तुत किया। उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित शासन के मंत्रीगण और हजारों दर्शकों ने इस शानदार प्रदर्शन का आनंद लिया। विमानों द्वारा आकाश में तिरंगा उकेरे जाने पर पूरा परिसर “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

“सूर्यकिरण” टीम के नौ हॉक एमके-132 फाइटर विमानों ने आसमान में हार्ट, डायमंड, लूप, ग्रोवर और कॉम्बैट तेजस जैसे आकर्षक फार्मेशन बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्क्वाड्रन लीडर श्री गौरव पटेल ने अपने कॉकपिट से ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का संदेश देते हुए राज्यवासियों का अभिवादन किया। वहीं हेलीकॉप्टर यूनिट ने स्काई-ऑपरेशन और स्लिपरी रेस्क्यू जैसे करतबों से वायु सेना की दक्षता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

टीम के पायलटों ने तिरंगे के रंगों से आकाश में दिल और डीएनए जैसी आकृतियाँ बनाकर राज्योत्सव की शुभकामनाएँ दीं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुश्री कंवल संधू ने लाइव कमेंट्री के माध्यम से पायलटों के अनुशासन, समर्पण और तकनीकी कौशल की जानकारी दी। पूरा शो एक घंटे तक चला और दर्शक विमानों की सटीक फॉर्मेशन और साहसिक करतबों को देखकर रोमांचित होते रहे।

एशिया की एकमात्र नौ-विमान वाली एरोबैटिक टीम “सूर्यकिरण” 1996 से अब तक भारत और विदेशों में 700 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है।इस टीम का उद्देश्य देश के युवाओं में देशभक्ति और भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा का उत्साह जगाना है। सूर्यकिरण वायु सेना की उत्कृष्टता, अनुशासन और टीमवर्क की जीवंत मिसाल है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article