34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

“धन्यवाद मोदी जी: GST 2.0 से व्यापार और प्रदेश का विकास”:_बृजमोहन अग्रवाल

Must read

GST 2.0 रिफॉर्म्स: व्यापारियों की तरक्की और उपभोक्ताओं को राहत—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बृजमोहन अग्रवाल शामिल। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा का सम्मान, विशिष्ट अतिथि रहे उपस्थित।

रायपुर /छत्तीसगढ़ /जनचौपाल36/ 29092025

छत्तीसगढ़ में आयोजित भाजपा के व्यापार, आर्थिक एवं व्यवसायी प्रकोष्ठ के “GST 2.0 Reforms – धन्यवाद मोदी जी” कार्यक्रम ।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए GST सुधार व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे जहां आम उपभोक्ताओं को बचत होगी वहीं व्यापार जगत को गति मिलेगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का उद्बोधन

अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह सुधार न केवल व्यापार को नई दिशा देंगे बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत पहल हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारी वर्ग की भागीदारी को बढ़ाना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति ने पूरे आयोजन की गरिमा बढ़ाई। सीएम साय ने पद्मश्री विभूतियों और अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित होते देखा और इसे छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का गौरवपूर्ण क्षण बताया।

सम्मानित हस्तियां

शिक्षा, चिकित्सा, सेवा, कला, संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों की पद्मश्री विभूतियों और अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को मंच से सम्मानित किया गया। यह सम्मान व्यक्तियों के साथ-साथ पूरे प्रदेश की प्रतिभा और गौरव को समर्पित रहा।

विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी

इस कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, डॉ. सम्पत अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, नवीन मार्कण्डेय, छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष सतीश थोरानी, महामंत्री अजय भसीन, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, लाभ चंद बाफना समेत निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article