29.5 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

स्वदेशी मेले का भव्य समापन, सांसद बृजमोहन ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

Must read

रायपुर/बिलासपुर:_23।11।2025

न्यायधानी बिलासपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेला गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शहर में प्रवेश करते ही विभिन्न स्थानों पर पुष्प_वर्षा, आतिशबाज़ी और जयघोष के बीच उनका स्वागत किया गया, जिसने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रंग दे दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन ने कहा कि स्वदेशी केवल एक उत्पाद नहीं बल्कि भारत की संस्कृति, संस्कार और व्यवहार की आत्मा है। उन्होंने कहा कि खुशहाल और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब देशवासी स्वदेशी को जीवन का आधार बनाएँ। उन्होंने इसे सच्ची देशभक्ति बताते हुए इसके व्यापक जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित मेले की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘Vocal for Local’ अभियान ने स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को नई मजबूती दी है। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से न सिर्फ अर्थव्यवस्था को बल मिलता है बल्कि रोजगार और स्थानीय नवाचार को भी प्रोत्साहन मिलता है।

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाले उद्यमियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मेले के आयोजकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद लखन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article