बिल्हा देश का सबसे स्वच्छ छोटा शहर घोषित, अंबिकापुर-पाटन-विश्रामपुर ने सुपर लीग में पाया स्थान
📌 जनसंपर्क विभाग समाचार
दिनांक : 17 जुलाई 2025
स्थान : नई दिल्ली/रायपुर(छत्तीसगढ़)
भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने फिर एक बार राष्ट्रीय पटल पर शानदार प्रदर्शन किया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, और विजेता निकायों के महापौर तथा अध्यक्षगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी पुरस्कृत नगरीय निकायों को बधाई देते हुए कहा कि, “यह सफलता स्वच्छता के प्रति जनता की सहभागिता और स्थानीय प्रशासन के समर्पण का परिणाम है।”
प्रमुख उपलब्धियाँ:
🏆 नगर पंचायत बिल्हा — 20,000 से कम आबादी श्रेणी में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित।
🥈 बिलासपुर नगर निगम — 3 लाख से 10 लाख आबादी श्रेणी में देश में दूसरा स्थान।
🥉 कुम्हारी नगर पालिका परिषद — 20,000 से 50,000 की आबादी में देश का तीसरा स्थान।
🌟 रायपुर नगर निगम राज्य की राजधानी — छत्तीसगढ़ का “प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर” पुरस्कार।
नई श्रेणी – स्वच्छता सुपर लीग (SSL) में भी छत्तीसगढ़ का बजा डंका:
अंबिकापुर, पाटन, और विश्रामपुर ने स्वच्छता सुपर लीग (SSL) में स्थान प्राप्त किया है।
SSL में वे शहर शामिल किए गए हैं, जो पिछले तीन वर्षों में कम-से-कम एक बार शीर्ष तीन में रहे हों और वर्तमान वर्ष में टॉप 20% में स्थान पाया हो।📸


