31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

आंधी तूफान का कहर, चपेट में आए कई शहर” गरज चमक के साथ ओले,तेज तूफान के साथ शोले

Must read

तेज आंधी तूफान से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से नुकसान मकानों को नुकसान पहुंचा और फसलें बर्बाद हुई हैं इंसानों और मवेशियों की मौत की खबरें भी सामने आई हैं

प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने की खबरें आई हैं। रायपुर में शाम को अचानक तेज धूल भरी आंधी चली, जिसकी रफ्तार करीब 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस आंधी के कारण कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिर गए।

कई क्षेत्र प्रभावित हुए और तूफान के चपेट में आए

रायपुर :_में आंधी-तूफान के चलते दो कारों पर शेड गिरा है, रायपुर शहर के बीचों बीच नमस्ते चौक में यह बड़ा हादसा हुआ है दैवीय कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई।
रायपुर में आए तेज आंधी तूफान के चलते देवेंद्र नगर इलाके में शेड गिरा जिससे सड़क जाम के स्थिति बनी। देर तक लोग गाड़ियां निकलने में लगे रहे।शेड के नीचे गाड़ियां फंसी घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं कोटा के डीएन टावर के पास आंधी-तूफान की वजह से बड़ा हादसा हुआ है।शिवमहापुराण कथा का पंडाल टूटकर तहस-नहस हो गया,जिसकी चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

भिलाई:
तेज आंधी तूफान ने भिलाई शहर में कहर मचाया। तेज हवा के झोकों से भिलाई स्थित ट्रांसफॉर्मर डिपो में आग लगी वहीं शहर में कई पेड़ भी उखड़ गए। ट्रांसफॉर्मर डिपो में लगी आग को कड़ी कोशिश के बाद फायर फाइटर की टीम ने बुझाया।आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की तीन टीमें पहुंची थी।
दुर्ग:
दुर्ग में आज तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। हवा का जोर इतना था कि शहर के बस स्टैंड में लगा एक पुराना पेड़ जड़ से उखड़ गया। शुक्र है कोई जनहानि नहीं हुई। एक कार जरुर पेड़ के नीचे खड़ी होने के चलते दब गई। तेज आंधी तूफान के चलते शहर में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।
राजनांदगांव:
राजनादगांव में भी दोपहर बाद अचानक मौसम में आया बदलाव धूल भरी आंधी ने सड़क चलते लोगों को रुकने मजबूर किया, वही तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई हिस्सों में आंधी की वजह से पेड़ और बिजल के पोल गिरने की वजह से बिजली घंटों तक कई घरों में गुल रही।
बेमेतरा:
 बेमेतरा में तेज आंधी और तूफान में हुई जनहानि:_ बेमेतरा जिले में भी जमकर तबाही मचाई करीब 90 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से चली हवाओं ने कई होर्डिंग्स और पेड़ों को धाराशायी कर दिया।
बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित एक राइस मिल में धान की बोरियां गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार दीवार गिरने से पति पत्नी की मौत हुई,एक मवेशी की भी पेड़ के नीचे दबकर जान चली गई।
कोदवा से केशडबरी मार्ग पर सैकड़ों पेड़ तेज हवा के चलते उखड़ गए। कई जगह जाम के हालत बने।राइस मिल का टीन शेड भी तेज तूफान में उड़ा तो बिजली के कई पोल भी उखड़े।
पूरे जिले में बिजली व्यवस्था बाधित रही।
रायपुर सिमगा मार्ग पर एक टोल प्लाजा की शेड उड़ गई
सिमगा का टोल प्लाजा हाल ही में तेज आंधी और तूफान के कारण गिर गया।सिमगा क्षेत्र में टोल प्लाजा का शेड पूरी तरह से ढह गया, जिससे यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और कोई जनहानि नहीं हुई।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 4 दिनों तक अंधड़ और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत के साथ तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article