36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

सोनपैरी में आयोजित भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ में सरसंघचालक भागवत का मार्गदर्शन: बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल

Must read

रायपुर (सोनपैरी), 03 जनवरी 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज ग्राम सोनपैरी में भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मिलित होकर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

एकता और समरसता का संदेश :_बृजमोहन अग्रवाल
सम्मेलन के अनुभव साझा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र के लिए एक ही धर्म सर्वोपरि है और वह है ‘राष्ट्रीयता’। उन्होंने कहा कि सरसंघचालक जी का संबोधन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ. भागवत ने समाज को एकता और समरसता का सशक्त संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि हमें जाति, पंथ और भाषा से ऊपर उठकर हर व्यक्ति को अपना मानकर व्यवहार करना चाहिए, यही सच्चे हिंदू संस्कार हैं।

राष्ट्र की अखंडता का संदेश
सांसद अग्रवाल ने डॉ. भागवत के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब हम प्रत्येक व्यक्ति में श्रीराम के दर्शन करेंगे, तभी समाज की सभी व्यवस्थाएं सबके लिए समान रूप से खुलेंगी। यह विचार न केवल हिंदू समाज को संगठित करेगा, बल्कि भारत की एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

संतों की उपस्थिति में हुआ आयोजन
इस विशाल सम्मेलन में कबीर पंथ के प्रमुख राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी महाराज, गायत्री परिवार की वरिष्ठ सदस्या पूज्य माता जी श्रीमती उर्मिला नेताम सहित देशभर से पधारे अनेक संतों और धार्मिक विभूतियों का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने हिस्सा लेकर सामाजिक समरसता का संकल्प लिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article