काम करने वाले को हक कब मिलेगा? हादसे के बाद व्यवस्था कितनी तैयार? विकास उपाध्यक्ष
मंगलवार ,24 नवंबर 2026
एक नेता की पहचान सिर्फ सत्ता से नहीं होती। सत्ता में न होते हुए भी वह जनता के बीच कितना दिखता है, कितना सुनता है और कितना खड़ा रहता है – यही उसकी असली परीक्षा है।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की पिछली खबर पर नजर
अगर एक साथ रखकर देखें, तो विपक्ष की एक अलग तस्वीर सामने आती है। एक तस्वीर सम्मान की है, दूसरी संवेदना की है, तीसरी नए जमाने से जुड़ने की है।
मितानिन दिवस – सम्मान जमीन पर
मितानिन दिवस पर विकास उपाध्याय ने मितानिन बहनों का सम्मान किया। कार्यक्रम में भीम यादव भी मौजूद रहे।
मितानिन बहनें गाँव, मोहल्ले, बस्ती में घर-घर जाकर काम करती हैं। गर्भवती महिला की देखभाल, नवजात की सुरक्षा, बच्चों का टीकाकरण, पोषण और परिवार कल्याण – यह सब उनके भरोसे चलता है। सीमित मानदेय, सीमित संसाधन, फिर भी जिम्मेदारी पूरी।
उपाध्याय ने कहा – मितानिनें स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्हें उनके काम के अनुरूप सम्मान, उचित पारिश्रमिक और बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए।
यह बात सिर्फ मंच से कहने की नहीं है। यह सवाल सरकार से पूछने की है। विपक्ष का काम यही है – जो काम कर रहा है, उसकी आवाज बनना।
सड़क हादसा – अस्पताल में संवेदना
रायपुर से चैतुरगढ़ घूमने जा रहे रामकुंड आश्रम के युवाओं की वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खबर मिलते ही विकास उपाध्याय डॉ. सुरेंद्र शुक्ला अस्पताल और अग्रवाल अस्पताल पहुँचे।
10 घायल युवाओं से मिले – भूपेंद्र यादव, अनिश यादव, गरिमा कश्यप, प्रेक्षा यादव, मानस यादव, सिया तिवारी समेत अन्य। डॉक्टरों से बात की, बेहतर इलाज की बात कही।
इस हादसे में एक युवती काजल साहू का निधन हो गया। उपाध्याय ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।
यहाँ कोई भाषण नहीं था, कोई कैमरे का इंतजार नहीं था। एक नेता अस्पताल के गलियारे में खड़ा था। लोकतंत्र में विपक्ष का यही रूप जनता को भरोसा देता है – जब दर्द होगा, कोई पूछने तो आएगा।
डिजिटल जमाने से जुड़ाव
तीसरी तस्वीर बिल्कुल अलग है। सोशल मीडिया पर चल रहे GTA 6 ट्रेंड में विकास उपाध्याय का नया डिजिटल अवतार सामने आया। काला चश्मा, आत्मविश्वास भरा अंदाज, वीडियो गेम के किरदार जैसा लुक। उन्होंने लिखा – “POV: You just entered the GTA 6 universe.”
आजकल नेताओं को डिजटल लुक दिखाना राजनीतिक चलन बना चाहे भाजपा या कांग्रेस। कुछ लोग कहेंगे!?लेकिन पत्रकार की नजर से देखें तो यह समझ आता है – आज की राजनीति सिर्फ मंच से नहीं, मोबाइल से भी चलती है। युवा जहाँ है, नेता को वहाँ दिखना होगा। डिजिटल ट्रेंड को अपनाना, युवाओं से जुड़ने का एक तरीका है।
पत्रकार की नजर – सरकार की नजर से नहीं
इस खबर को सरकार की नजर से मत देखिए। सरकार की नजर से देखने पर हर विपक्षी गतिविधि राजनीति लगेगी।
पत्रकार की नजर से देखिए तो सवाल साफ है –
विपक्ष मजबूत रहेगा, तभी लोकतंत्र खड़ा रहेगा। विपक्ष नहीं रहेगा तो लोकतंत्र लड़खड़ाकर गिर जाएगा।
सत्ता पक्ष का काम योजनाएं बनाना है। विपक्ष का काम उन योजनाओं पर सवाल उठाना, जमीन की हकीकत बताना और जनता की आवाज को सदन से सड़क तक ले जाना है।
लोकतंत्र सिर्फ वोट से नहीं चलता। लोकतंत्र सवाल से चलता है। और सवाल पूछने वाला अगर चुप हो जाए, तो समझिए लोकतंत्र खतरे में है।
जन चौपाल 36 की टिप्पणी – सत्ता और विपक्ष, दोनों लोकतंत्र के दो पहिए हैं। एक पहिया टूटेगा तो गाड़ी नहीं चलेगी। इसलिए विपक्ष को कमजोर करना, लोकतंत्र को कमजोर करना है।
