34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को NAAC A+ ग्रेड:_ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

Must read

रायपुर, 19 सितम्बर 2025
Janchoupal36

छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक धरोहर रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से A+ ग्रेड प्राप्त होने पर आज रायपुर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं विभिन्न कर्मचारी संघ के एकजुटता मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय की IQAC टीम और विभिन्न क्राइटेरिया कॉर्डिनेटर्स को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

अपने उद्बोधन में सांसद अग्रवाल ने कहा—
“यह उपलब्धि केवल विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह मंज़िल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमारा अगला लक्ष्य A++ ग्रेड होना चाहिए।”

उन्होंने याद दिलाया कि PRSU से अब तक 40 लाख से अधिक विद्यार्थी निकलकर देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं। यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की निष्ठा एवं परिश्रम का परिणाम है।

सांसद अग्रवाल ने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि
संयुक्त प्रयास कभी असफल नहीं होते, उनका परिणाम अवश्य मिलता है।

यूनिवर्सिटी के इस “कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों की बड़ी उपस्थिति रही, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ” ।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article