34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ: संगम नगरी को मिला राजधानी से सीधा रेल जुड़ाव

Must read

सांसद बृजमोहन बोले – मां भारती के आशीर्वाद से विकास का नया अध्याय
धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी राजिम में बढ़ेगा पर्यटन और व्यापार: मुख्यमंत्री साय और सांसद अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी।

राजिम/रायपुर, 18 सितंबर 2025।
छत्तीसगढ़ की संगम नगरी राजिम को आज ऐतिहासिक सौगात मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नई राजिम-रायपुर मेमू रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रायपुर-अभनपुर की दो मेमू ट्रेनों का विस्तार भी अब राजिम तक किया गया है।

हजारों यात्रियों को मिलेगी सुविधा
नई रेल सेवा शुरू होने से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब राजिम से राजधानी रायपुर तक की यात्रा न सिर्फ आसान होगी बल्कि अधिक किफायती भी। यह कदम स्थानीय नागरिकों, छात्रों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं के लिए राहत लेकर आया है।

विकास के नए द्वार खोलेगी रेल सेवा

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में संपर्क और विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।
उन्होंने कहा –
“बेहतर संपर्क और सुविधाजनक यात्रा का संकल्प अब साकार हो रहा है। यह रेल सेवा राजिम के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश की प्रगति की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए जनता को बधाई दी।
धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को मिलेगा बढ़ावा
राजिम संगम नगरी होने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी प्रसिद्ध है। रेल कनेक्टिविटी मिलने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में रही जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
इस ऐतिहासिक अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article