24.2 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

रायपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र तेलीबांधा में स्थानांतरित ।

Must read

रायपुर, 31 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अंतर्गत संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) को नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

वर्तमान केंद्र श्याम प्लाजा, यूनिट-5, दूसरी मंजिल, पुराने बस स्टैंड के सामने, पंडरी, रायपुर (पिन: 492003) में है।

नया केंद्र वन हाई स्ट्रीट (One High Street), दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर (पिन: 492001) से 6 अप्रैल 2026 से संचालित होगा।

सभी आवेदक जिन्होंने 06 अप्रैल 2026 या उसके बाद की तिथि के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र, रायपुर में अपॉइंटमेंट निर्धारित की है, उनसे अनुरोध है कि वे अपनी आवेदन की रसीद में उल्लिखित तिथि एवं समय के अनुसार नए पते (वन हाई स्ट्रीट, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर) पर उपस्थित हों, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article