रायपुर/ छत्तीसगढ़ 01/10/2025
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजनीति से अलग हटकर समाज के प्रत्येक वर्ग को खेलों के माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य से रायपुर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी के लिए भागीदारी का अवसर रहेगा।
महोत्सव की रूपरेखा
– आयोजन 15 नवंबर से 19 नवंबर तक चलेगा।
– कुल 13 जोन बनाए गए हैं – रायपुर में 10, बीरगांव में 2 और माना में 1।
– इसमें 13 खेलों का आयोजन होगा।
– प्रत्येक खेल में महिला और पुरुष वर्ग के लिए 19 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।
विशेष पहल
बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि कोई भी बच्चा, युवा या बुजुर्ग (QR कोड स्कैन) कर आसानी से अपना पंजीयन करा सकता है। इसके अलावा, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान भी इस अवसर पर किया जाएगा।
सभी को मिले आमंत्रण
सांसद ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस आयोजन को उत्सव का रूप दें और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इससे जोड़े। उनका कहना था कि खेल महोत्सव न केवल प्रतिभा को मंच देगा, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम भी बनेगा।
समीक्षा बैठक
महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज नगर निगम मुख्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, माना पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, निगम कमिश्नर विश्वदीप, जिला शिक्षा अधिकारी, MIC सदस्यगण, पार्षदगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



