बेमेतरा, 28 नवंबर 2026
पीएम आवास योजना-ग्रामीण: संविदा पदों की पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी, दावा-आपत्ति के लिए 7 दिसंबर तक का समय।
कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिला एवं जनपद स्तर पर संविदा रिक्त पदों की भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन कर दिया है।
जिला एवं जनपद स्तर पर संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु जारी विज्ञप्ति के आधार पर वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 23.10.2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था।
प्राप्त आवेदनों का पूर्व में गठित समिति के द्वारा नाम, पता, उम्र, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव इत्यादि का सूक्ष्म परीक्षण / निरीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि यह सूची पूरी तरह प्रावधिक है। जारी सूची में किसी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति हो तो वे कार्यालयीन दिवस में दिनांक 07.12.2026 समय सायं 5.00 बजे तक, रजिस्टर्ड / स्पीड पोस्ट से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के आवक-जावक शाखा में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
निर्धारित तिथि एवं समय उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं करते हुए अस्वीकृत किया जाएगा। इसमें इस कार्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।
पात्र / अपात्र सूची का प्रकाशन जिले की वेब-साईट -www.bemetara.gov.in– पर अवलोकन किया जा सकता है तथा जिला पंचायत के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है।
