36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बकरीद त्यौहार के मद्देनजर जिले में शांति समिति की बैठक आयोजित

Must read

जिले के विभिन्न थाना और चौकी परिसर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में त्यौहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए चर्चा की गई और आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया गया।

जिले के विभिन्न थाना/चौकी परिसर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक।

पर्व शांति सौहार्द्र एवं आपसी भाई चारा के साथ मनाने की गई अपील।


 बेमेतरा, 06 जून 2025:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में आज 06.06.2025 को जिले के थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, थाना नांदघाट सहित विभिन्न थाना/चौकी प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा  ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। 
       बैठक में कहा गया कि सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बेमेतरा जिले की गौरवशाली परम्परा रही है, हमें इसे आगे भी कायम रखना है, जिसपर सभी लोगों ने अपनी सहमति दी। बैठक में समाज प्रमुख के द्वारा बताया गया कि प्रात: 07:30 बजे स्थानीय जामा मस्जिद बेमेतरा से जुलूस निकाल कर सिन्धी कालोनी बेमेतरा में स्थित ईदगाह का जुलूस का समापन कर 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। तथा सभी से यह अपील किया गया है कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार का पर्व शांति सौहार्द्र एवं आपसी भाई चारा के साथ मनायें एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।

  इस बैठक में जिले के थाना/चौकी स्टाफ सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article