“सुरक्षित बचपन अभियान”दूसरे चरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Must read

बेमेतरा, 23 नवंबर 2026

नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के आदेशानुसार एवं अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सरोज नन्द दास जी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा एवं शिक्षा विभाग द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिक्षकों को POCSO Act, ऑनलाइन सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम का शुभारंभ देवेन्द्र कुमार, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बेमेतरा ने किया ।

कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में शुभम नामदेव, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी एवं न्यायालय के अतिरिक्त द्वितीय न्यायाधीश, बेमेतरा, कु. ज्योति शर्मा, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी एवं न्यायालय के अतिरिक्त चतुर्थ न्यायाधीश, बेमेतरा, कु. प्रज्ञा वैष्णव, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी एवं न्यायालय के अतिरिक्त तृतीय न्यायाधीश, बेमेतरा, मोती लाल वर्मा, डिप्टी चीफ, एलएडीसीएस,व्योम श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सायबर प्रभारी, बेमेतरा एवं श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति में विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

अभियान के द्वितीय चरण में दिनांक 12 नवंबर 2026 से विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा, लैंगिक अपराधों से बचाव, अपराध की सूचना देने की प्रक्रिया तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूक करना है। अभियान का मूल संदेश हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं साइबर सेल के अधिकारियों द्वारा निर्धारित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर दी गई जानकारी देवेन्द्र कुमार ने POCSO Act, 2012 के संबंध में जानकारी देते हुए विस्तारपूर्वक प्रावधानों की जानकारी प्रदान करते हुए प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों को न्यायालयीन प्रक्रिया एवं कानून की विस्तार से POCSO एक्ट के संबंध में जानकारी दी।शुभम नामदेव ने POCSO अधिनियम, 2012 का परिचय एवं प्रमुख प्रावधान, उद्देश्य, महत्व एवं प्रमुख कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

कु. ज्योति शर्मा ने लैंगिक अपराधों के प्रकार, अधिनियम की प्रमुख धाराएं, अनिवार्य रिपोर्टिंग एवं पुलिस की भूमिका, धारा 19 के अंतर्गत अनिवार्य रिपोर्टिंग के प्रावधानों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित प्राधिकारी को सूचना देना आवश्यक है।
कु. प्रज्ञा वैष्णव ने पीड़ित बालक-बालिकाओं के अधिकार, बाल हितैषी प्रक्रिया एवं विशेष न्यायालय की कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी।

साथ ही विशेष न्यायालय की प्रक्रिया एवं साक्ष्य संबंधी प्रावधानों को समझाते हुए बताया कि पीड़ित बच्चों को न्यायिक प्रक्रिया के दौरान भयमुक्त एवं बाल हितैषी वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं परियोजना समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा बाल कल्याण समिति (CWC), जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की भूमिका एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी दी गई।

सायबर प्रभारी, साइबर सेल बेमेतरा द्वारा साइबर अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, साइबर बुलिंग, अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन संपर्क तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा द्वारा उक्त अभियान के अंतर्गत विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकगण को जानकारी देते हुए बताया गया कि नालसा एवं सालसा द्वारा प्रस्तुत अभियान के तहत् विशेष रूप से प्राथमिकता के साथ अभियान का क्रियान्वयन किया जाना है एवं अभियान में दिये गये निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य है।

साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका एवं निःशुल्क विधिक सहायता एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र का वितरण, आईईसी मटेरियल, पाम्पलेट का वितरण किया गया।

जिला अंतर्गत समस्त ब्लॉक के शिक्षकगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टॉफ एवं समस्त अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article