34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

पुलिस कॉलोनी बेमेतरा में एक दिवसीय होम्योपैथी चिकित्सा शिविर

Must read

पुलिस लाइन आवासीय कॉलोनी परिसर बेमेतरा में एक दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन।

बेमेतरा, 01 जून 2025 (रविवार): रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस आवासीय कॉलोनी परिसर में आज एक दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. विनय साहू एवं डॉ. भावना साहू की टीम द्वारा पुलिस परिवारों के महिला, पुरुष एवं बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

     चिकित्सा टीम सुबह 08:00 बजे शिविर स्थल पर पहुंची और तत्पश्चात मरीजों की जाँच प्रक्रिया आरंभ हुई। शिविर में थायरॉयड, एलर्जी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, घुटनों का दर्द, पथरी, चर्म रोग, बवासीर, खांसी, जुकाम, बुखार आदि सामान्य रोगों की जाँच कर आवश्यक दवाएं नि:शुल्क वितरित की गईं। दोपहर 01:00 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 150 से अधिक पुलिस परिवार के सदस्य लाभान्वित हुए। 

   इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी  राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक  प्रवीण खलखो, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (अ) श्री हरिओम विश्वकर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहें।

इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों के माध्यम से पुलिस परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल रही।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article