खबर राजधानी रायपुर 15/03/2026
कल डीएड धारी आमरण अनशन का 81 वां दिन — 1326 पात्र अभ्यर्थी अब भी नियुक्ति से वंचित, न्यायालय के तीन आदेशों की अनदेखी जारी। 81अनशन के दिन 1326 वंचित अभ्यर्थी 2300 मांगे गए पद।
राजधानी रायपुर में रविवार को एक असाधारण दृश्य देखने को मिला। डीएड अभ्यर्थी दंडवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए शांतिपूर्वक निकले, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आधे रास्ते में ही रोक दिया।
यह आंदोलन का 81वां दिन था। अभ्यर्थी 24 दिसंबर 2025 से नया रायपुर के तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि 2300 सहायक शिक्षक पदों पर न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए नियुक्ति दी जाए।
मौके पर उपस्थित एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों ने बॉन्ड भरकर अनशन की अनुमति ली है, अतः उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। आगे बढ़ने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
न्यायालय के आदेश
हाईकोर्ट — 2 अप्रैल 2024।सुप्रीम कोर्ट — 28 अगस्त 2024
हाईकोर्ट — 26 सितंबर 2025,तीनों में 2621डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति का आदेश।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि शिक्षा विभाग ने बिना दस्तावेज सत्यापन के ही कॉमन मेरिट सूची से स्कूल आवंटन कर दिया। इससे कई अपात्र अभ्यर्थियों को भी स्कूल मिल गए और 1326 पात्र अभ्यर्थी वंचित रह गए।
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने 2621 बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के स्थान पर 2621 डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्त करने का स्पष्ट आदेश दिया था। शिक्षा विभाग की कथित लापरवाही से यह विवाद अब तक सुलझ नहीं सका है।


