34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

नया भारत, नया छत्तीसगढ़: राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ में अभिनंदन:_सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

रायपुर/छत्तीसगढ़/राज्योत्सव _02/11/2025

छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव समारोह और रजत जयंती महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से छत्तीसगढ़ का गौरव और भी बढ़ गया है।

इस अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि श्री मोदी का आगमन राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का दूरदर्शी विजन ही है जिसने ‘नए भारत’ के संकल्प के साथ ‘नए छत्तीसगढ़’ के निर्माण को एक निर्णायक और नई दिशा दी है।”

सांसद श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास और जन-कल्याण के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री के प्रति अपने अटूट स्नेह और विश्वास को एक बार फिर पूरी दृढ़ता से प्रकट कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article