34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

सांसद बृजमोहन ने ‘सूर्यकिरण’ की सफलता पर जनता, रक्षा मंत्री और उपराष्ट्रपति का जताया आभार

Must read

रायपुर, 5 नवम्बर 2025

राजधानी रायपुर में सम्पन्न ‘सूर्यकिरण’ कार्यक्रम ने अपनी भव्यता और ऐतिहासिक सफलता से छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा में नया अध्याय जोड़ा। देश की सैन्य शक्ति, अनुशासन और जनसहभागिता के इस अनोखे संगम को देखने हजारों लोग एकत्र हुए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी आयोजकों, सैनिक बलों और नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कार्यक्रम में सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया तथा बताया कि उनके आमंत्रण पर ही रक्षा मंत्री ने इस आयोजन को स्वीकृति दी थी।

सांसद अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति महोदय का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने ‘सूर्यकिरण’ रजत जयंती समारोह में शामिल होकर इसकी गरिमा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देशभक्ति और नवयुवाओं की राष्ट्रसेवा भावना को नई दिशा देने वाला रहा है और आने वाले वर्षों में यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की पहचान और भारत की एकता का प्रतीक बना रहेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article