विधेयक भारतीय संवैधानिक व्यवस्था में सुधार से संबंधित है जिस पर JPC विभिन्न पक्षों से सुझाव लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
नई दिल्ली | 25 फरवरी 2026:
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार नई दिल्ली स्थित संसद भवन में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 पर आयोजित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में शामिल हुए।समिति के सदस्य के रूप में श्री अग्रवाल ने विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा में भाग लिया और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
पारदर्शिता और संवैधानिक सुदृढ़ीकरण पर जोर
बैठक में श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन का मुख्य उद्देश्य शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और संवैधानिक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने समिति के अन्य सदस्यों के साथ विधेयक के तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया, जिससे इसके लागू होने के बाद आम नागरिकों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कानूनी सुधार की दिशा में बड़ा कदम
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की कानून व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह विधेयक उसी दिशा में एक दूरगामी और महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आगे कहा, “संविधान का 130वां संशोधन विधेयक देश की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। JPC की इस बैठक में हमारा प्रयास है कि सभी हितधारकों के हितों का संतुलन बनाया जाए और एक ऐसा प्रारूप तैयार हो जो राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध हो।”


